मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में लोन दिलाने के नाम पर पीड़ित से ₹10 लाख की गई ठगी
थाना क्षेत्र के नगला टीका निवासी गंगासहाय उर्फ गंगाराम ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत की जिसमें आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें लोन दिलाने के नाम पर 10 लख रुपए की ठगी कर ली गई। जिसको लेकर पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।