मैनपुरी: मैनपुरी में एकतरफा प्यार में सनकी छात्र ने शिक्षिका के होंठ काटे, गंभीर हालत में आगरा किया गया रेफर
मैनपुरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एकतरफा प्यार की सनक में एक छात्र ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। कक्षा 12 के छात्र ने अपनी शिक्षिका पर धारदार हथियार से हमला कर उनके दोनों होंठ काट दिए। गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को आगरा रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी छात्र पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।