मकर संक्रांति पर झाऊ बाबा परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन। मनातू : मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर झाऊ थान परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सूर्य के उत्तरायण होने के इस पावन पर्व पर क्षेत्र में उल्लास और उमंग का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने