आगरा: बोस्टन स्कूल के पास गलत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत, चालक फरार
Agra, Agra | Feb 19, 2026 आगरा के थाना ट्रांस यमुना के सौ फुटा रोड पर स्थित बोस्टन स्कूल के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और चालक की तलाश शुरू कर दी है।