आरा: भेल डुमरा में शॉर्ट बाउंड्री टूर्नामेंट का आयोजन, उद्घाटन बीजेपी नेता प्रमुख प्रतिनिधि पुतुल सिंह ने किया
Arrah, Bhojpur | Mar 12, 2025 भेल डुमरा गांव में शॉर्ट बाउंड्री टूर्नामेंट का दो दिवसीय आयोजन हुआ। पहले दिन टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ। जिसमें भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन, प्रमुख प्रतिनिधि पुतुल सिंह और मुखिया संघ के अध्यक्ष मंटू सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया और सम्मान के रूप में नगद राशि वितरण किया।