नामकुम थाना क्षेत्र में हुई बाइक चोरी मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नामकुम थाना क्षेत्र में हुई बाइक चोरी मामले में मोहम्मद सदाब उर्फ सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है।