टिब्बी: राम नवमी और हिन्दू नववर्ष पर टिब्बी में निकली शोभायात्रा, बड़ी तादाद में नागरिक हुए शामिल
रामनवमी व हिन्दू नववर्ष के अवसर पर सोमवार को कस्बे में विशाल व भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में कस्बे सहित आसपास के गांवों के युवा वाहनों के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा कस्बे के रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई तथा यहां के मुख्य मार्गो से होती हुई प्राचीन कुएं के पास गुवाड़ में सम्पन्न हुई।