माडा: सुलियरी खदान ने स्थानीय लोगों के साथ अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया
धिरौली एवं सुलियरी परियोजना के आसपास के गांवों में लोगों को आगजनी की घटनाओं से बचाव और सतर्कता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अदाणी समूह के फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूलों में छात्रों एवं शिक्षकों, ग्राम पंचायतों में स्थानीय ग्रामीणों को आगजनी से बचने के तरीके बताए गए।