घाघरा: हापामुनी गांव में 5 दिवसीय मंडा मेला के निमित्त घाघरा मुख्यालय में सैकड़ों भोक्ताओं ने किया नगर भ्रमण
Ghaghra, Gumla | Mar 30, 2026 हापामुनि गांव में आयोजित पांच दिवसीय पारंपरिक मंडा मेला इन दिनों पूरे उत्साह और भक्ति भावना के साथ मनाया जा रहा है।इसी क्रम में भोक्ता द्वारा घाघरा क्षेत्र में भव्य नगर भ्रमण का आयोजन किया गया,जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भोक्ता शामिल हुए।नगर भ्रमण के दौरान पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और एक बार बोलो शिवामनी महेश के जयकारों से वातावरण गूंज उठा