मिर्ज़ापुर: वासलीगंज स्थित गुप्ता मेडिकल स्टोर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की दवाएं जलकर हुई राख
वासलीगंज स्थित गुप्ता मेडिकल स्टोर में रविवार व सोमवार की देर रात भीषण आग लग गई है इस घटना में मेडिकल स्टोर के लाखों रुपए की दवाइयां फर्नीचर और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। दुकान मालिक दिलीप कुमार गुप्त रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब 3:30 बजे स्थानी लोगों ने दुकान से घुआ उठते देखा दिलीप को सूचना दी जिनका मोबाइल साइलेंट मोड पर था।