तिर्वा: इंदरगढ़ में सिपाही के घर चोरी, 10 बोरी धान चोरी, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
Tirwa, Kannauj | Nov 18, 2025 इंदरगढ़ क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में एक सिपाही के घर दीवार तोड़कर चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने घर से 10 बोरी धान चुरा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस विभाग में कार्यरत उमाशंकर बेरिया त्रिलोकपुर गांव के निवासी हैं। बीती रात जब परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे, तभी चोरों ने मकान के पीछे की दीवार तोड़ दी।