भोरे: भोरे रोड स्थित सहैया देवी मेला संपन्न, प्रखंड प्रमुख द्वारा पेयजल की व्यवस्था कराई गई थी
भोरे रोड में स्थित राधागंज के समीप सहैया देवी मेला पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में बीते देर शाम करीब 7 बजे शांतिपूर्ण संपन्न कर लिया गया। इस ऐतिहासिक मेला को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन के तरफ से कड़े इंतजाम किए गए थे। वहीं दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए फुलवरिया प्रखंड प्रमुख रानी देवी के प्रतिनिधि बसंत सिंह ने पेयजल की व्यवस्था कराई गई।