खंडवा नगर: मवेशी चराने गए किसान को सांप ने काटा, मौत; परिजनों का जिला अस्पताल में हंगामा, कहा- 4 घंटे तक थे जिंदा
खंडवा में एक किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। वह खेत में मवेशी चराने गया था, तभी पैर में सांप ने काट लिया। परिजन उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज पहुंचे और यहां इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक इलाज के बादb करीब 4 घंटे तक किसान जिंदा थे लेकिन इलाज के दौरान लापरवाही के चलते किसान की मौत हो गई यह जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे मिली है।