कुर्साकांटा प्रखंड में जारी शीतलहर से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है।लोग काम काज छोड़ घरों में दुबके हुए हैं। बढ़ते ठंड को देखते हुए प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं किये जाने से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।सर्द हवा के साथ कनकनी वाली ठंड ने बच्चों और बुजुर्गो के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। जिससे लोग परेशान दिख रहे हैं।