जमुई–लखीसराय सीमा क्षेत्र के रेउटा गोपालपुर गांव में रविवार देर शाम 7 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया है।घायल महिला की पहचान रेउटा गोपालपुर निवासी टूसी देवी (42 वर्ष) के रूप में हुई है।