किसानों को आत्मनिर्भर बनाने एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे लोहरदगा जिला कृषि विभाग द्वारा मुर्गी चूजा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत जिले के सभी सातों प्रखंडों से चयनित किसानों के बीच मुर्गी चूजों का वितरण किया गया।