जमुई: जमुई डीडीसी सहित 43 जिला स्तरीय पदाधिकारियों से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण, अगले आदेश तक वेतन किया स्थगित
Jamui, Jamui | Aug 14, 2024 जमुई डीडीसी सहित 43 जिला स्तरीय पदाधिकारियों से डीएम राकेश कुमार ने स्पष्टीकरण मांगा साथ ही अगले आदेश तक सभी के वेतन को किया स्थगित। बता दे की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा युवाओं, महिलाओं और छात्र छात्राओं के बीच नशा मुक्त भारत अभियान का संदेश फैलाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा था। लेकिन डीसी सहित 43 जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल नहीं हुए थे।