हिसार: हांसी: टेलीग्राम लिंक से ₹2.30 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी अमृतपाल गिरफ्तार
Hisar, Hissar | Nov 20, 2025 हांसी पुलिस ने टेलीग्राम पर फर्जी लिंक भेजकर 2 लाख 30 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी अमृतपाल निवासी केसरी सिंहपुर, गंगानगर को गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना हांसी में तैनात मुख्य सिपाही सुरेश कुमार के अनुसार आरोपी ने अगस्त 2025 में थूराना निवासी सोमबीर को टेलीग्राम पर टॉस्क पूरा करने का झांसा देकर रकम हड़प ली थी।