भोरे: भोरे थाना: बिजली चोरी का एक और मामला दर्ज, सब्जी दुकान में अवैध कनेक्शन मिलने पर ₹2255 का जुर्माना
भोरे में बिजली विभाग अवैध कनेक्शन के विरुद्ध लगातार छापेमारी कर रही है। मामले में संबंधित लोगों पर अवैध रूप से बिजली का उपभोग करने के मामले में थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा रही है। इसी क्रम में फिर एक और मामला दर्ज कराया गया। शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे मिले जानकारी के अनुसार जेई सुदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने गंगा मोड़ के समीप छापेमारी की ।