भोरे: छठियाव में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने फरार अभियुक्तों के घर पर इश्तहार चस्पा किए, तीनों जानलेवा हमले के आरोपी
भोरे थाना क्षेत्र के छठियाव गांव में शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर फरार अभियुक्तों के घर पर इश्तिहार चस्पा किया। फरार अभियुक्त जानलेवा हमले कांड के आरोपित हैं। पुलिस के अनुसार छठियाव गांव के जानलेवा हमले कांड के अभियुक्त मलय मिश्र, मनीष मिश्रा तथा सुनील मिश्र फरार चल रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर ढोल नगाड़े के साथ यह कार्रवाई की गई ।