मांझी: चकिया धाम में मंदिर स्थापना दिवस पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
Manjhi, Saran | Mar 31, 2026 डुमरी पंचायत स्थित श्री कृष्ण परनामी मंदिर चकिया धाम की सातवीं वर्षगांठ पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर 501 कलश यात्रा के साथ बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्ति में बना दिया। मंदिर परिसर में 24 घंटे का अष्टयाम भी आयोजित है। हवन पूजन के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा।