बदनावर: केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने भाजपा नेता शेखर यादव को बांधी राखी,बदनावर में मटकीफोड़ आयोजन में भी की शिरकत।
Badnawar, Dhar | Aug 27, 2024 केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर आज देर शाम को बदनावर पहुंची। वे यहां जन्माष्टमी पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शेखर यादव को राखी बांधने आए थे। उन्होंने यहां महात्मा गांधी मार्ग में स्थित नगर पंचायत अध्यक्ष मीना यादव के घर पहुंचकर, भाजपा नेता शेखर यादव व उनके परिवारजनों को राखी बांधी।बाद में वे मटकीफोड आयोजन में भी शामिल हुई।