तुरियाबेड़ा में पुलिस ने राहुल महतो नामक युवक को देसी कट्टे के साथ सोमवार को गिरफ्तार किया है। 4:00 मिली जानकारी से राहुल मुंबई के दादर स्थित एक होटल में बारटेंडर था, जहाँ उसकी मुलाकात कर्म देव शर्मा से हुई थी। कर्म ने शिकायत कर उसकी नौकरी छुड़वा दी, जिससे राहुल रंजिश पाल बैठा। आरोपी बिहार से देसी कट्टा खरीदकर जमशेदपुर लाया और हत्या की योजना बना रहा था।