ईसानगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धुंधाकला गांव निवासी पीड़िता ने आज पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया की पीड़िता के पिता ने महाराज नगर गांव के एक युवक के साथ अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर विवाह किया था। वही शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल पक्ष के लोग पीड़िता से अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता को घर से मारपीट कर भगाया।