औरैया: महिला थाने में प्रोजेक्ट नई किरण के तहत अलग रह रहे 14 परिवारों को एक साथ रहने के लिए किया राजी
प्रोजेक्ट नई किरण योजना के तहत रविवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर के निर्देशानुसार महिला थाना में आयोजित किया गया। जिसमें एक दूसरे से मनमुटाव के चलते जो परिवार अलग रह रहे थे उनके एक कराने का प्रयास किया जाता है। इसी के तहत नई किरण योजना का आयोजन किया जाता है। नई किरण में परिवारों को समझाने का क्रम दोपहर दो बजे तक चला।