बरेली: बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर बहनों को दिया योगी सरकार का तोहफ़ा, तीन दिन फ्री बस सेवा
बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा देते हुए रोडवेज बसों में तीन दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। उन्होंने बुधवार को बरेली कॉलेज मैदान में जनसभा के दौरान बताया कि यह सुविधा 8 अगस्त सुबह 8 बजे से 10 अगस्त रात 12 बजे तक लागू रहेगी।अब तक यह सुविधा केवल दो दिनों के लिए मिलती थी।