मोहनिया: भभुआ रोड स्टेशन पर ट्रेन से जाने के दौरान मोबाइल झपट्टा मारने वाले बदमाशों से बचते हुए युवक गिरकर घायल हुआ
Mohania, Kaimur | May 13, 2025 भभुआ रोड स्टेशन पर आनंद विहार ट्रेन से दिल्ली जा रहे एक युवक से मोबाइल छीनने से युवक ट्रेन से मोबाइल के साथ नीचे गिर गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची सदस्य जिला परिषद मोहनिया भाग 3 के गीता पासी ने घायल का अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया । घायल का नाम रौशन कुमार उम्र 18 पिता कुंदन सिंह गांव अहराव है।