मोहनिया: बघेल हाई स्कूल के पास टेंपो और ट्रक के बीच हुई टक्कर, टेंपो का चालक हुआ घायल
Mohania, Kaimur | May 12, 2025 कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के बघेल हाई स्कूल के पास टेंपो और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे टेंपो का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । स्थानीय लोगों द्वारा टेंपो को बाहर निकालते हुए चालक को उपचार कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाया, वहीं सूचना पर पुलिस जांच में जुटी हुई थी।