विशेष न्यायालय ने दुष्कर्म के आरोपी राजकुमार को 10 साल की सजा से दंडित किया है. इस मामले में विशेष अदालत ने टिप्पणी की, कि यौन अपराध में दुष्कर्म की शिकार महिला की गवाही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। यह घटना 27 मई 2024 को घाटीगांव थाना क्षेत्र के दुरसेड़ी में हुई थी. इस मामले में महिला की मेडिकल रिपोर्ट का आरोपी के डीएनए प्रोफाइल से मैच हुआ था.आरोपी जेल में है