जखनियां रेलवे स्टेशन पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब प्लेटफॉर्म नंबर दो पर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना जखनिया रेलवे स्टेशन की है। जहां शुक्रवार की सुबह 6 बजे यात्रियों ने प्लेटफॉर्म पर एक व्यक्ति को बेसुध अवस्था में पड़ा देखा। करीब 50 वर्षीय यह व्यक्ति रात में प्लेटफॉर्म पर सोया हुआ प्रतीत हो रहा था, लेकिन सुबह वह नहीं उठ नहीं सका।