दरभंगा: अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर जुबिली हॉल में कुलपति की अध्यक्षता में होगा मुख्य समारोह
अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर 21 फरवरी, 2026 को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मुख्य समारोह का आयोजन जुबिली हॉल में किया जाएगा। आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो मंजू राय की अध्यक्षता में अंग्रेजी विभाग में एक बैठक मंगलवार को दिन के 1 बजे किया गया।