एत्मादपुर: पुरुषोत्तम सेवा सदन में बजट चौपाल, विधायक ने जनहितैषी आम बजट पर रखे विचार, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुरुषोत्तम सेवा सदन में आयोजित बजट चौपाल में विधायक धर्मपाल सिंह ने केन्द्र सरकार के जनहितैषी आम बजट की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी बजट पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर पार्टी के विधानसभा पदाधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।