इटावा: पीएसी 28 वीं बटालियन में खाना बनाते समय जलकर घायल हुआ फॉलोवर,जिला अस्पताल लेकर पहुँचे पीएसी जवान,उपचार जारी
Etawah, Etawah | Feb 11, 2024 आज रविवार की देर शाम फ़्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पीएसी 28वीं बटालियन के किचन में खाना बनाते समय फॉलोअर करहल निवासी 22 वर्षीय विकास पुत्र नरेंद्र सिंह हादसे का शिकार हो गया। आग से झुलसे फॉलोअर को पीएसी के जवान आनन-फानन में एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर श्याम मोहन यादव की देखरेख में उसका उपचार जारी है।