दुर्ग: दुर्ग में 6 वर्ष की बच्ची के साथ दरिंदगीपूर्ण वारदात और हत्या के मामले में आरोपी को कठोर सजा दिलाने की मांग
दुर्ग में 6 वर्ष की बच्ची के साथ दरिंदगीपूर्ण वारदात और हत्या के मामले में आरोपी को कठोर सजा दिलाने के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन दिल्ली पहुंचे। विधायक रिकेश सेन की अपील के बाद दुर्ग जिला बार एसोसिएशन ने आरोपी की ओर से मुकदमे की पैरवी करने से साफ इंकार कर दिया है।