सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संगरिया ने मुस्कान नेशनल सर्टिफाइड में 93.66 प्रतिशत का उत्कृष्ट अंक प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय प्रमाणन हासिल किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव के मार्गदर्शन में सीएचसी संगरिया जिले की दूसरी सीएचसी है, जो मुस्कान नेशनल सर्टिफाइड हुई है।