चरखारी: ग्राम टिकरी के पास थाना खरेला पुलिस टीम ने अवैध तमंचा व ज़िंदा कारतूस के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना खरेला पुलिस ने अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ 1 नफऱ अभियुक्त भानसिंह पुत्र अमरचन्द लोधी निवासी ग्राम कुडार थाना खरेला जिला महोबा को ग्राम टिकरी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया,बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी उपरान्त जेल भेजा गया है।