आगामी नव वर्ष को देखते हुए नौतनवा थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने रविवार को 3 बजे थाना कार्यालय में मातहतों के साथ बैठक की। इसमें उनके कार्यों की समीक्षा कर उच्चाधिकारियों से मिले दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। वहीं थानेदार ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुन उसका निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया।