पीलीभीत: लुकटिहाई के पास कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 9 लोग हुए घायल
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव केशवपुर के रहने वाले आकाश पुत्र रामगोपाल उम्र 20 बर्ष अपनी बहन गोपी को पूरनपुर छोड़ने आ रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी बहन एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती है। वहीं कार सवार कसगंजा शादी समारोह से घर वापस लौट रहे थे। कार और रिक्शा पर सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।