15वीं और 16वीं सदी के प्रसिद्ध भक्ति संत समाज सुधारक और कई संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती 1 फरवरी को देश में पूरे धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर संत रविदास सामाजिक संगठन कटंगी और तिरोड़ी ने संयुक्त रूप से जयंती समारोह का आयोजन किया। विधायक ने सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। शाम में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ।