फूलपुर मंगलवार लगभग 11 बजे हनुमानगंज स्थित सद्भावना सेवा ट्रस्ट में अध्यक्ष पृथ्वी राज सिंह पटेल द्वारा एक प्रेमी युगल का विवाह संपन्न कराया गया। कटियारी चकिया निवासी सोनू सोनकर (25) ने गिरधरपुर फूलपुर निवासी कविता सोनकर (20) से अपनी इच्छा से विवाह किया। ट्रस्ट अध्यक्ष ने विवाह प्रमाण पत्र देकर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं।