दादरी: पुलिस ने सुरक्षाकर्मी पर कार चढ़ाने का प्रयास करने वाले शातिर अभियुक्त को सेक्टर डेल्टा-1 से किया गिरफ्तार,कार हुई बरामद
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस ने मंगलवार को लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाकर्मी पर कर चढ़ाने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से दीपांशु चंदेला के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर आज जेल भेजा जा रहा है।