भांडेर: सरसई रोड पर ईदगाह के पास गाय से टकराकर बाइक चालक घायल, 3 लोग घायल, भांडेर अस्पताल में उपचार जारी
Bhander, Datia | Mar 28, 2026 भांडेर थाना क्षेत्र के सरसई रोड पर ईदगाह के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बेंदा गांव निवासी संजू विश्वकर्मा (30) अपनी पत्नी रीना विश्वकर्मा और बेटी बबीता विश्वकर्मा के साथ बाइक से सरसई रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक गाय आ गई।