नवागढ़: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने पेंड्री के धान खरीदी केंद्र पर किसानों से की बातचीत
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय धान खरीदी केन्द्र पेण्ड्री पहुंचकर वहां उपस्थित किसानों से बातचीत की. खरीदी केन्द्र के प्रभारी ने उन्हें बताया कि लगभग 70 किसानों के आवेदन आए है, जिन्हें टोकन जारी किया जाना है। उपस्थित किसानों को इंजी. पाण्डेय ने आश्वस्त किया कि सरकार अपने वादे के अनुरूप हर एक किसानों का धान खरीदेगी।