पन्ना: पन्ना जिले ग्राम मकरी कुठार
में खेत में घास उखाड़ते समय विषैले सांप के काटने से बुजुर्ग किसान की मौत।
Panna, Panna | Jul 21, 2024 पन्ना जिले के देवेंद्र नगर तहसील अंतर्गत ग्राम मकरी कुठार में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान श्याम सिंह यादव की खेत में घास उखाड़ते समय विषैले सांप के काटने से मौत हो गई। घटना आज शाम लगभग 4 बजे की है, जब श्याम सिंह यादव अपने खेत में भैंस के लिए घास उखाड़ रहे थे। उसी दौरान एक खतरनाक विषैले सांप ने उन्हें डस लिया।