पन्ना: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले स्कूली वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, प्रबंधन को नोटिस जारी।
Panna, Panna | Jul 21, 2024 पन्ना नगर में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूल वाहन चालकों और संचालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। यातायात थाना प्रभारी नीलम लक्षकार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन न करने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।