रातू: पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने रामनवमी त्यौहार के दौरान रातू सहित अन्य प्रखंडों का जायजा लिया
Ratu, Ranchi | Apr 6, 2025 रांची के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुमित कुमार अग्रवाल ने रामनवमी त्यौहार के दौरान रविवार को 12 बजे से 6 बजे तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने रातु थाना क्षेत्र के हुरहुरी, कांके थाना क्षेत्र के होचर और सुकुरहुटू तथा नगड़ी थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए