लखीमपुर: 170 फुट का ताजिया बना हादसे की वजह, प्रतिबंधित होने के बावजूद बनाया गया, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के बालूडीहा गांव में रविवार को बड़ा हादसा टल गया। जहां प्रतिबंध होने के बावजूद करीब 170 फुट ऊंचा ताजिया बनवारीपुर करबला की ओर ले जाया जा रहा था, जो रास्ते में हाई टेंशन लाइन से टकरा गया। जैसे ही ताजिया बिजली की तारों पर गिरा, वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, वरना यह बड़ी दुर्घटना का रूप ले