गुण्डरदेही से धमतरी मुख्यमार्ग के चैनगंज के पास बने रेलवे फाटक में पिछले कई वर्षों से बढ़ते ट्राफ़िक को देखते हुए यहाँ ओवर और अंडर ब्रिज बनाने की माँग राहगीरो द्वारा किया जा रहा था। मुख्य मंत्री ने भी इसका भूमि पूजन कर दिया है लेकिन अभी तक दूर दूर से कोई काम नजर ही नहीं आ रहा है। जिससे राहगीरो को प्रति दिन काफ़ी समस्याओ का सामना करना पढ़ाता है।