देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर तहसीलदार ने की आमजन से अपील, समग्र आईडी को खसरे से लिंक करा कर लें सरकारी योजनाओं का लाभ
इस संबंध में देवेंद्रनगर तहसीलदार ज्योति राजपूत ने आमजन से अपील करते हुए बताया की सभी कृषक अपने खसरे को समग्र आईडी से लिंक आवश्यक रूप से करवाए ताकि पीएम किसान,किसान क्रेडिट कार्ड जैसी अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ अनवरत मिलता रहे एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किश्त का भुगतान भी समग्र से लैंड पार्सल लिंक होने पर आसानी से हो सकेगा