सलानपुर पांच नंबर भूमिगत खदान में बिजली व पीट वाटर की मांग को लेकर सलानपुर, चौहान बस्ती, पंख घर, 9 नंबर मोहल्ला, हरिजन बस्ती व बाउरी बस्ती के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बीते 16 जनवरी से बिजली आपूर्ति ठप है। लोगों ने कहा कि अगर बिजली बहाल नहीं होगी तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।